उदयपुर में थाना क्षेत्र से मात्र 500 मीटर दूर बिशनपुर निवासी सुदर्शन अग्रवाल के घर में चोरी की घटना सामने आई है। मंगलवार रात चोर घर में घुसे और ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने लोहे की अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। 250 ग्राम वजनी चांदी का सिक्का और अन्य कीमती सामान भी चोरी हो गया। घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे तब मिली जब पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला और ताला टूटा देखा। सूचना मिलने पर परिवार तुरंत मौके पर पहुंचा। इसके बाद पीड़ित ने उदयपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Source: Source