अंबिकापुर में पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की कमी सामने आई है। तेल कंपनियों की गाइडलाइन के अनुसार पंपों पर हवा भरने की मशीन, पीने का पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसके बावजूद शहर के कई पेट्रोल पंपों पर यह सुविधाएं ठीक से काम नहीं कर रही हैं। बताया गया है कि लगभग 9 पेट्रोल पंपों पर हवा भरने की मशीन खराब पड़ी है। वहीं 4 पंपों पर पानी और शौचालय की व्यवस्था भी उपलब्ध नहीं है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इन सुविधाओं के नाम पर शुल्क लिया जाता है, लेकिन सुविधा नहीं मिलती। इस स्थिति को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। कलेक्टर, एसडीएम और खाद्य विभाग की निष्क्रियता पर भी चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द सुधार और निगरानी की मांग की है।
Source: Source