अमृतसर में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर तीन घंटे का धरना दिया। सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक चले इस धरने में किसानों ने डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। यूरिया और डीएपी खाद की भारी कमी को तुरंत दूर करने की भी मांग उठाई। किसानों ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) में पंजाब व हरियाणा की स्थायी सदस्यता बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। धरना खत्म होने पर किसानों ने डीआरओ नवकीरत सिंह रंधावा को केंद्र और राज्य सरकार के नाम मांग पत्र सौंपा। किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों की वजह से देश आर्थिक संकट में है और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने अमेरिका-इजराइल युद्ध का ईरान पर भी प्रभाव डालते हुए कहा कि तेल-गैस संकट के लिए सरकार की नीतियां भी जिम्मेदार हैं।
Source: Source