कैथल के राजौंद में बिजली निगम के कर्मचारी लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांगें हैं- यहां कार्यरत जेई राकेश कुमार का निलंबन रद्द किया जाए और कुछ कर्मचारियों पर लगी चार्जशीट हटाई जाए। बुधवार को सुबह 9 से 11 बजे तक गेट मीटिंग की गई, जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान अश्वनी ढांडा ने की। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, गेट मीटिंग जारी रहेगी। यूनिट प्रधान जितेंद्र बाकल ने कहा कि 4 जून से यूनिट पुंडरी के तहत सभी सब-यूनिट राजौंद के समर्थन में सुबह 9 से 11 बजे गेट मीटिंग करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में कुलदीप, गुरदेव, रोहताश, रमन, लाला, राजेंद्र और मनजीत सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन ने अब आगे की रणनीति तय करने का भी संकेत दिया है।
Source: Source