लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में एक घर में काम करने वाली नौकरानी पर गहने और iPhone चोरी करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता अमरिंदर सिंह ग्रेवाल के अनुसार, उनकी घरेलू सहायिका ज्योति पिछले चार साल से घर में काम कर रही थी। 17 अप्रैल को सामान्य कामकाज के बाद वह घर से चली गई, जिसके बाद शाम को परिवार को बेटी के हाथ में पहना सोने का कड़ा गायब मिला। शक होने पर जब घर के CCTV कैमरों की जांच की गई तो नौकरानी पर संदेह गहराया। आगे अलमारियों की जांच में सोने की चेन, कड़े, अंगूठियां, टॉप्स और एक iPhone 12 Pro समेत कई कीमती सामान गायब पाए गए। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source: Source