पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने धान की रोपाई के सीजन से पहले राज्य के किसानों से गाँवों की सड़कों, गलियों, पगडंडियों और सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कब्जों के कारण रोजमर्रा की आवाजाही में कठिनाई होती है, विशेषकर खेती के सीजन में किसानों, मजदूरों और कृषि मशीनरी के आवागमन के लिए खुले रास्ते आवश्यक हैं। इससे न केवल दुर्घटनाएँ कम होंगी बल्कि एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और राहत सेवाएँ भी आसानी से पहुँच सकेंगी। संधवां ने ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों और किसानों से जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशासन और समाज का साझा दायित्व है। रास्ते खोलने वाले व्यक्ति के लिए परमात्मा भी उसके जीवन के रास्ते खोलता है।
Source: Source