जालंधर में आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए निःशुल्क ई-रिक्शा सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत बुजुर्ग घर बैठे फोन करके ई-रिक्शा बुक कर सकते हैं, जो उन्हें जालंधर के किसी भी धार्मिक स्थल पर ले जाएगा और दर्शन के बाद घर वापस छोड़ेगा। बुकिंग के लिए दो संपर्क नंबर 0181-5018181 और 89686-21277 जारी किए गए हैं। पहले चरण में यह सुविधा दो ई-रिक्शा से शुरू की गई है, जिनमें स्पीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नितिन कोहली ने बताया कि यह सेवा विशेष रूप से अकेले रहने वाले बुजुर्गों की मुश्किलों को देखते हुए शुरू की गई है। यह पहल AAP के बैनर तले की गई है और रिक्शा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीर भी लगाई गई है। अच्छा रिस्पॉन्स मिलने पर आगे ई-रिक्शाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।
Source: Source