होशियारपुर के दसूहा में वार्ड नंबर 7 की कांग्रेस पार्षद के पति भुल्ला सिंह राणा पर हुए हमले के विरोध में तीनों प्रमुख दलों – कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल – ने संयुक्त रोड मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने दसूहा विधायक के खिलाफ कथित धक्केशाही को लेकर रोष जताया और काले झंडे लेकर नारेबाजी की। यह रोड शो इमली चौक, लाइब्रेरी चौक और शिवजी वाली मूर्ति चौक से गुजरा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व पार्षद अरुण डोगरा मिक्की ने इस घटना को ‘दिनदहाड़े गुंडागर्दी’ बताते हुए कहा कि राजनीति में ऐसे हथकंडे लोकतंत्र के लिए घातक हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में राजनीतिक दबाव के चलते ऐसी घटनाएँ बढ़ रही हैं और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। उन्होंने माँग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
Source: Source