दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन ने 7 जून से 19 जून के बीच कैंसिल की गई सभी 86 ट्रेनों को फिर से चालू कर दिया है। इनमें 76 एक्सप्रेस और 10 पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं। पहले चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन के काम (नॉन-इंटरलॉकिंग) के कारण इन ट्रेनों को बंद किया गया था, लेकिन यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यह काम आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया। अब ये सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय और निर्धारित रूट पर चलेंगी। इससे पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। रेलवे ने कहा कि पहले रूट बदली गई ट्रेनें अब पुराने मार्ग पर चलेंगी, और जिन ट्रेनों को बीच में समाप्त कर दिया गया था, वे अब पूरे रूट पर चलेंगी।
Source: Source