हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में ‘साइन बोर्ड घोटाले’ की आशंका से हड़कंप मच गया है। नारनौल पंचायत समिति के उपप्रधान के प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायतों में लगे साइन बोर्डों में भारी अनियमितताएं हुई हैं। उनके अनुसार, जांच कमेटी बनने के बाद रातों-रात कई गांवों में पुराने बोर्ड हटाकर नए बोर्ड लगा दिए गए। स्थानीय प्रतिनिधियों ने कहा कि एक बोर्ड की लागत एक से डेढ़ लाख रुपये तक है, जिससे बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है। प्रवीण यादव ने कहा कि उन्होंने तीन महीने पहले शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जांच नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
Source: Source