हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में माइनिंग ठेकेदार सुनील भाटिया उर्फ बंटी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। ठेकेदार की जांघ और कंधे में गोली लगी, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले आदेश मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन देर रात PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हमलावरों ने मिट्टी डलवाने का बहाना बनाकर ठेकेदार को बुलाया और पहचान सुनिश्चित करने के बाद फायरिंग की। पुलिस ने रातभर जिलेभर में नाकाबंदी कर संदिग्धों और वाहनों की जांच की। सीआईए और थाना पुलिस की कई टीमें हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। पुलिस इसे माइनिंग कारोबार और पुरानी रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों ने ठेकेदार पर 4-5 गोलियां चलाईं, जिसके बाद वे बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
Source: Source