हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे 1276 पंचायतों में शुरू हो गया है। इस चरण में कुल 7334 मतदान केंद्रों पर लगभग 17 लाख 30 हजार 30 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 8 लाख 74 हजार 716 पुरुष और 8 लाख 55 हजार 597 महिला मतदाता शामिल हैं। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदान प्रक्रिया दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगी, जिसके बाद पंचायत भवनों में प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्य पदों की मतगणना की जाएगी। बीडीसी और जिला परिषद के मतों की गणना 31 मई को होगी। चुनाव आयोग ने संवेदनशील और अति-संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और मतदान प्रक्रिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Source: Source