हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 1 जून को गुरुग्राम के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में योगाभ्यास करेंगे। यह योगाभ्यास सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किया जाएगा। एडीसी सोनू भट्ट ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नोडल अधिकारी कुशल कटारिया और हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. राजकुमार भी शामिल रहे। एडीसी ने सभी विभागों से आपसी समन्वय से काम करने और समय पर व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, बिजली और अग्निशमन विभाग को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा दल, एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में नगर निगम, जिला आयुष, डीआईपीआरओ, खेल विभाग और सिविल डिफेंस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
Source: Source