हिसार जिले में नशा तस्करों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। स्वाट टीम और डॉग स्क्वाड की संयुक्त छापेमारी में अलग-अलग स्थानों से एक किलो गांजा और 32 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पाबड़ा गांव से कुलदीप के पास से गांजा मिला, जबकि दौलतपुर गांव में राजू के घर से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source: Source