सोनीपत के गोहाना रोड पर माच्छरी फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस और बाइक की टक्कर में पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे में गांव बिचपड़ी निवासी ओम प्रकाश और उनकी बेटी अंजलि घायल हुए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source: Source