चंडीगढ़ के सेक्टर-38 स्थित सुपर मार्केट में हुई 2.5 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने 18 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र शर्मा, निवासी नया गांव (मोहाली) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से नकदी और कुछ चोरी किए गए दस्तावेज बरामद किए हैं। शिकायत के अनुसार, दुकान का ताला तोड़कर नकदी और आधार-पैन कार्ड वाले दस्तावेज चोरी किए गए थे। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी के मामले में शामिल रह चुका है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
Source: Source