हिसार जिले के थाना बरवाला क्षेत्र में पुलिस ने IPL मैचों पर सट्टा खिलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीएसआई नवीन को सूचना मिली थी कि बरवाला बस अड्डे के सामने एक दुकान में अवैध सट्टेबाजी चल रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और आरोपी गोविंद को दुकान से रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट-2025 की धारा 4(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने के लिए रिमांड की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि जिले में सट्टेबाजी, जुआ या ऑनलाइन बेटिंग की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी का किसी बड़े सट्टा नेटवर्क से तो संबंध नहीं है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
Source: Source