हरियाणा के पलवल क्षेत्र में एक रोडवेज बस बस स्टॉप पर खड़ी छात्राओं को लिए बिना आगे निकल गई। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को जब यह मामला पता चला, तो उन्होंने बस का पीछा कर उसे रुकवाया। मंत्री ने ड्राइवर को लताड़ लगाते हुए कहा कि वह बस वापस ले जाकर सभी छात्राओं और यात्रियों को बिठाए। ड्राइवर मजबूरन बस वापस लेकर बस स्टॉप पहुंचा और सभी यात्रियों को बैठाकर पलवल के लिए रवाना हुआ। खेल मंत्री ने कहा कि वह परिवहन मंत्री अनिल विज से इस मामले की शिकायत करेंगे और ड्राइवर-कंडक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। उन्होंने कहा कि रोडवेज की ऐसी शिकायतें लगातार आ रही हैं। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Source: Source