हरियाणा सरकार वृद्धजनों को सोमनाथ मंदिर के निःशुल्क दर्शन कराने के लिए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन कर रही है। 8 जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। इच्छुक लाभार्थी 6 जून तक सरल पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। यात्रा के लिए सीमित सीटें हैं, अतः शीघ्र आवेदन करें। आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। लाभार्थी हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। मेडिकल सर्टिफिकेट साथ लाना अनिवार्य है। चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। पिछले तीन वर्षों में इस योजना का लाभ लेने वाले पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Source: Source