सोनीपत में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। एडीसी अजय चोपड़ा ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए 5 जून से 10 जून तक प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। 15 जून से बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। गांवों में चौकीदारों के माध्यम से एसआईआर कार्यक्रम से संबंधित मुनादी करवाई जाएगी। पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर एसआईआर कार्यक्रम से संबंधित बैनर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों के कार्ड पर एसआईआर की मुहर लगेगी। 21 जुलाई को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। एडीसी ने सभी विभागों और राजनीतिक दलों से समन्वय और सहयोग के साथ कार्य करने की अपील की।
Source: Source