मारुति नेक्सा की फ्लैगशिप हैचबैक बलेनो अपने नए अवतार में आने की तैयारी में है। लॉन्च के बाद से बलेनो ने डिजाइन, फीचर्स और प्रीमियम अनुभव के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। अब कंपनी इसके अगले अध्याय को और खास बनाने की तैयारी कर रही है। नई बलेनो में कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। कंपनी इस बार सिर्फ डिजाइन में बदलाव तक सीमित नहीं रहना चाहती। नई कार के जरिए प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अनुभव को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश होगी। नई बलेनो के डिजाइन और रोड प्रेजेंस पर खास ध्यान दिया जा रहा है। कंपनी के अनुसार इसका लुक मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक कॉन्फिडेंट और ग्लैमरस होगा। नए डिजाइन से कार की सड़क पर मौजूदगी पहले से ज्यादा प्रभावशाली होने की उम्मीद है। इसके साथ ही नए फीचर्स ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। नई बलेनो को लेकर कंपनी की योजना इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की है। हालांकि, सभी फीचर्स और तकनीकी बदलावों की आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
Source: Source