सुजानपुर-मलिकपुर रोड पर मलिकपुर ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के दौरान एसकेआर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रवीण तीन बच्चों का पिता था और माधोपुर डैम प्रोजेक्ट पर ट्रक चालक के रूप में काम करता था। घटना 1 जून की रात करीब 11 बजे की है, जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। उसका भाई नरिंदर भी पास में ही बाइक पर था। कंटेनर चालक पुनीत (हरियाणा के जींद का निवासी) गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। टक्कर के बाद कंटेनर का पहिया प्रवीण के दाहिने पैर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी टांग, पेट, कमर और बाजू में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर लिया है और आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से जान लेने का मामला दर्ज किया है। परिवार ने चालक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Source: Source