छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मेधावी छात्रा को सम्मानित किया। विधायक ने एमएलए एजुकेशन कोर की शुरुआत की है, जिसके तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। इसी पहल के तहत सीतापुर में अलंकरण समारोह और विधानसभा स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 12वीं कक्षा की टॉपर छात्रा रूपा यादव को स्कूटी और लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। रूपा यादव बतौली हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हैं। सम्मान मिलने के बाद छात्रा ने अपनी खुशी जाहिर की। उसने बताया कि उसका लक्ष्य भविष्य में कलेक्टर बनना है। छात्रा ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। विधायक ने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह कदम उठाया है। इस पहल से क्षेत्र के अन्य छात्रों में भी उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।
Source: Source