जींद| जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे अभियान में सीआईए स्टाफ जींद ने एक आरोपी को अवैध हथियार और जिंदा रौंद के साथ गिरफ्तार किया। सीआईए स्टाफ जींद के इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि शनिवार को टीम मुख्य सिपाही मोहित कुमार के नेतृत्व में गांव कंडेला बस अड्डा क्षेत्र में गश्त और अपराध जांच के लिए मौजूद थी। मुखबिर ने सूचना दी कि दीपक, निवासी निडाना, अवैध पिस्तौल लेकर कंडेला से जींद रोड पर बंद पड़े बालाजी शुद्ध वैष्णवों ढाबा के सामने किसी का इंतजार कर रहा है। इस टीम मौके पर पहुंची और युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम दीपक, निवासी निडाना बताया। तलाशी में उसकी लोअर की दाहिनी जेब से अवैध देसी पिस्तौल 9एमएम बरामद हुआ। उसमें एक जिंदा रौंद लोड मिला।
: Source