हरियाणा के सिरसा में पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पिछले 25 दिनों से उनके घरों में पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। पानी की कमी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि वार्ड पार्षद को भी समस्या बताई गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने डेरा सच्चा सौदा के पुराने डेरे के पास भादरा रोड जाम कर दिया। सड़क जाम होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभालने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने गंदे पानी की सप्लाई का भी आरोप लगाया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द पेयजल समस्या दूर करने की मांग की है।
Source: Source