सिरसा के गिदड़खेड़ा गांव में खेतों से बिजली ट्रांसफार्मरों का तेल चोरी करने का मामला सामने आया है। किसान सुखराज की शिकायत पर सदर डबवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शेरू सिंह और सूरज के रूप में हुई है। पुलिस ने शेरू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने दोनों आरोपियों को अपने खेत के ट्रांसफार्मर से तेल निकालते हुए देखा था। घटना 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे की बताई गई है। किसान खेत में सिंचाई के लिए मोटर चलाने गया था। इसी दौरान उसने आरोपियों को ट्रांसफार्मर के पास देखा। आरोप है कि दोनों ने पड़ोसी किसान राजविंदर सिंह के खेत के ट्रांसफार्मर से भी तेल चोरी किया। शिकायत में 3 अगस्त को तीर्थ सिंह के खेत से दो ट्रांसफार्मरों के तेल चोरी मामले की भी जांच की मांग की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल औजार और सामान बरामद किया है। चौकी चौटाला में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
Source: Source