कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का कार्यकाल समाप्त होने की कगार पर है, और डीके शिवकुमार सत्ता की कमान संभालने की तैयारी में हैं। यह बदलाव ‘ढाई साल वाले फॉर्मूले’ के तहत हो रहा है, जिससे सिद्दारमैया के समर्थकों में भारी रोष है। इस्तीफे के विरोध में समर्थक सड़कों पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोटो को फूंककर अपना गुस्सा जताया। उनका आरोप है कि पार्टी नेतृत्व ने सिद्दारमैया के साथ अन्याय किया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो वे और तीखा आंदोलन करेंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया, लेकिन तनाव बना हुआ है। इस घटनाक्रम से कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के भीतर अंतरकलह साफ दिखने लगी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद पार्टी की सरकार को अस्थिर कर सकता है।
Source: Source