गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के कोटमी में सराफा कारोबारी प्रदीप सोनी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पेंड्रा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने हत्याकांड के बाद परिजनों को धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज भेजने वाले मुख्य आरोपी को अंबिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सर्विलांस के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रैक की। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह हत्या में सीधे तौर पर शामिल था या किसी आपराधिक गिरोह के इशारे पर काम कर रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है, ताकि मामले के अन्य संदिग्धों और षड्यंत्रकारियों तक पहुंचा जा सके।
Source: Source