उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोशल मीडिया के लिए रील (वीडियो) बनाने का शौक एक हंसते-खेलते परिवार के लिए मातम में बदल गया। एक तेज रफ्तार कार में सवार पांच युवक वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे, तभी अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जाकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे के वक्त कार की सनरूफ से बाहर निकलकर बैठे 18 वर्षीय युवक सौरभ कुशवाहा गाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Source: Source