रोहतक में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ INLD विधायक अर्जुन चौटाला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मानसरोवर पार्क से डीसी कार्यालय तक मार्च निकाला गया। विधायक ने डीसी को चेतावनी दी कि अगर वह जल्द ज्ञापन लेने नहीं आएंगे तो पिछली बार की तरह कूदते-भागते आएंगे। डीसी कार्यालय के गेट बंद होने के बाद विधायक ने गेट पर ही धरना दे दिया। उन्होंने कहा कि दोनों गेट ब्लॉक कर दिए जाएं, डीसी को बाहर निकलने भी नहीं देंगे। इनेलो नेताओं का आरोप है कि प्रशासन उनकी सूचना के बावजूद तैयार नहीं था। उन्होंने कहा कि डीसी के न आने से भाजपा सरकार की कार्यशैली साफ झलकती है। बाद में किसी तरह सीटीएम ने गेट खुलवाकर ज्ञापन लिया। विधायक ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
Source: Source