रोहतक जिला बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रधान पद के लिए दो पूर्व प्रधानों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें एक कांग्रेस समर्थित और दूसरा भाजपा समर्थित उम्मीदवार बताया जा रहा है। दोनों के बीच प्रधान पद के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए 11 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हुई थी और 5 सितंबर को इसका अंतिम दिन रहा। 7 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद दोपहर 3 से 5 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद अंतिम उम्मीदवार सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अरविंद श्योराण ने प्रधान पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा प्रधान दीपक हुड्डा ने भी दोबारा चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा है। नामांकन के दौरान पूर्व प्रधान लोकेंद्र सिंह फौगाट भी अरविंद श्योराण के साथ मौजूद रहे। बार एसोसिएशन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विधायक भारत भूषण बतरा भी सदस्य हैं। अब मतदान के बाद 11 सितंबर को चुनाव परिणाम और विजेता की घोषणा की जाएगी।
Source: Source