रोहतक में पूर्व मंत्री सुभाष बतरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी प्रदेश की घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया। बतरा ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार दिल्ली से चल रही है और सीएम नायब सैनी के पास एक चपड़ासी को सस्पेंड करने की भी शक्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि सैनी को जल्द से जल्द खट्टर से अपना पिंड छुड़वाना चाहिए, तभी अच्छे परिणाम आएंगे। इसके साथ ही बतरा ने सद्भाव यात्रा में भूपेंद्र हुड्डा को न बुलाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भाजपा का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को मजबूत संगठन बनाना होगा और वे राहुल गांधी से इस मामले पर बात करेंगे। बतरा ने ईवीएम पर भी सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने अर्जुन चौटाला को भाषा की मर्यादा बनाए रखने की सलाह देते हुए कहा कि रोहतक किसी का गढ़ नहीं, बल्कि जनता का गढ़ है।
Source: Source