हरियाणा के रेवाड़ी जिले में धामलावास के पास NH-11 पर स्थित एक होटल के संचालक की कार पर फायरिंग की गई। होटल संचालक दीपक यादव ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने उनकी बलेनो कार पर गोली चलाई। गोली की आवाज सुनने पर वह और स्टाफ बाहर आए, तो तीन लोगों को भागते देखा। दीपक ने आरोप लगाया कि यह हमला जमीनी विवाद के कारण पुरानी रंजिश के तहत किया गया है। उन्हें पहले भी जान से मारने और होटल गिराने की धमकियाँ मिली थीं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हवाई फायरिंग और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Source: Source