राजधानी रायपुर में 27 जून को गांधी उद्यान स्थित बापू की कुटिया में ‘प्लांट एंड कटिंग स्वैप’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शाम 4 बजे से 5 बजे तक होगा। इसका उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाना और सस्टेनेबल गार्डनिंग को प्रोत्साहित करना है। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी अपने घरों से पौधों की कटिंग, बीज या जैविक खाद लेकर आ सकते हैं। इसके बदले वे अन्य लोगों से नए पौधों की कटिंग प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन में पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग पर जोर दिया गया है। कटिंग लाने के लिए अखबार, जूट या बायोडिग्रेडेबल कप का उपयोग करने की अपील की गई है। नए बागवानों के लिए ‘एडॉप्ट ए प्लांट’ कॉर्नर भी बनाया जाएगा। यहां बिना कटिंग लाने वाले लोग भी मुफ्त पौधे ले सकेंगे। कार्यक्रम पूरी तरह निशुल्क रहेगा। सोसायटी ने सभी नागरिकों से इसमें शामिल होने का आग्रह किया है।
Source: Source