रायपुर में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कबाड़ियों और यार्ड संचालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने खमतराई, गुढ़ियारी और उरला क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए 6 कबाड़ियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लगभग 38 हजार रुपए का कबाड़ और अन्य सामग्री जब्त की गई। यह अभियान पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी के सामान की बिक्री रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। कबाड़ियों पर हुई कार्रवाई में लोहे के पाइप, तार और स्क्रैप बरामद किए गए। पुलिस ने सभी 6 कबाड़ी संचालकों के खिलाफ बीएनएसएस और बीएनएस की अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की है।
Source: Source