हरियाणा की मशहूर डांसर और कलाकार सपना चौधरी सोमवार की रात को फरीदाबाद के सेक्टर-3 पहुंचीं, जहां उन्होंने एक नए मेकअप स्टूडियो का रिबन काटकर उद्घाटन किया। सपना चौधरी के पहुंचते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उनके फैंस ने मोबाइल कैमरों में उनकी तस्वीरें और वीडियो कैद किए। इस दौरान सपना ने लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि उन्हें फरीदाबाद आकर हमेशा अच्छा लगता है और इस बार का अनुभव उनके लिए बेहद खास रहा। सैलून का किया उद्घाटन सपना चौधरी ने कहा कि वह पहले भी कई बार फरीदाबाद आ चुकी हैं, लेकिन इस बार शहर में काफी बदलाव और विकास देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद तेजी से आगे बढ़ रहा है और यहां के लोगों का प्यार उन्हें बार-बार यहां खींच लाता है। सपना ने मौजूद लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इतने व्यस्त समय में भी लोग उन्हें देखने पहुंचे, यह उनके लिए बहुत बड़ी बात है। खुद को एक छोटी कलाकार मानती हैं उन्होंने विनम्र अंदाज में कहा कि वह खुद को एक छोटी कलाकार मानती हैं और लोगों का प्यार ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनकी वजह से किसी को किसी प्रकार की परेशानी हुई हो तो वह उसके लिए माफी मांगती हैं। उन्होंने कहा कि जो प्याल उनको लोगों से मिल रहा है वो उसके खुद को उसके लायक नही समझती है। सपना चौधरी हरियाणवी संगीत और डांस इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और उनके गाने देशभर में काफी लोकप्रिय हैं। सपना चौधरी ने कहा कि जब भी कोई मेहनत से कुछ बना लेता है तो वह सीधा नारायण भगवान के साथ हो जाता है। आप लोग हम जैसे छोटे-छोटे इंसानो तो देखने के लिए आते है ऐसा लगता है कि मैं इस प्यार के लायक नही।
Source: Source