रायपुर के गुढ़ियारी रेलवे अंडरब्रिज को 4 से 18 जून तक बंद रखा जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के तहत यहां कवर शेड और पाइप डालने का काम किया जाएगा। इस दौरान एक्सप्रेस-वे से गुढ़ियारी आने-जाने का सीधा रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडरब्रिज के जरिए आवागमन करने की सलाह दी गई है। इस मार्ग का उपयोग रोजाना हजारों लोग करते हैं, इसलिए उन्हें अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करनी होगी। रेलवे और ट्रैफिक विभाग ने डायवर्जन प्लान का पालन करने की अपील की है। काम पूरा होने के बाद 18 जून के बाद अंडरब्रिज को फिर से खोल दिया जाएगा। लंबे समय तक मार्ग बंद रहने से आम जनजीवन प्रभावित रहेगा। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की उम्मीद जताई है।
Source: Source