छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया वन परिक्षेत्र के गुरदा गांव के पास एक हाथी शावक की नदी में डूबने से मौत हो गई। करीब 50 हाथियों का एक दल पानी पीने और नहाने के लिए वहां पहुंचा था। अचानक एक छोटा शावक पानी में गहरे चला गया और उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचकर विभाग की टीम ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शावक की मौत से हाथियों के झुंड में हलचल मच गई और वे काफी देर तक चिंघाड़ते रहे। पिछले एक महीने में यह जिले में हाथी शावकों की चौथी मौत है। वन विभाग ने कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने जल स्रोतों के पास सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।
Source: Source