केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल पूरा हो चुका है और अब वह पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं। भाजपा उन्हें पंजाब विधानसभा में उतारना चाहती है और बिट्टू ने भी सीधे जनता के लिए काम करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 17 साल दिल्ली में लोकसभा और राज्यसभा में बिताए हैं, लेकिन अब वह विधानसभा में आकर पंजाब की सेवा करना चाहते हैं। बिट्टू ने पंजाब में ग्राउंड लेवल पर काम करना शुरू कर दिया है और उनके लुधियाना से चुनाव लड़ने की प्रबल संभावना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सीनियर लीडरशिप को डबल इंजन की सरकार बनाने का टास्क दिया है। बिट्टू ने कहा कि उन्होंने और पूरी सीनियर लीडरशिप ने अपनी अटैचियां पैक कर गाड़ियों में रख दी हैं और अब पूरे पंजाब में काम करेंगे। उन्होंने पंजाब में भाजपा सरकार बनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए भाजपा का सत्ता में आना जरूरी है। बिट्टू ने यह भी साफ किया कि अंतिम फैसला हाईकमान का होगा और वह पूरी तरह पार्टी के आदेश पर काम करेंगे।
Source: Source