हरियाणा के यमुनानगर में बाईपास पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मृतक का चेहरा पहचानने योग्य नहीं रहा। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हादसे के बाद व्यक्ति करीब 80 मीटर तक ट्रेन के साथ घसीटता चला गया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है क्योंकि उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस को उसके पास से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला, जिसमें सिम कार्ड भी नहीं था। मृतक की बाजू पर शेर के मुंह का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शव को सिविल अस्पताल यमुनानगर की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए रखवाया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है और लोगों से पहचान में मदद की अपील की गई है।
Source: Source