मोगा की रामगंज मंडी में मोटरसाइकिल सवार दो स्नैचरों ने एक युवक के गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़ित जतिंदर कुमार डेयरी के बाहर लस्सी लेने रुका था, तभी यह वारदात हुई। स्नैचर्स ने इतनी तेजी से वारदात को अंजाम दिया कि पीड़ित स्कूटी से नीचे गिर गया। छीनी गई चेन करीब ढाई तोले की थी, जिसकी कीमत लगभग साढ़े तीन लाख रुपए है। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। हाल के दिनों में मोगा में स्नैचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में दहशत है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
Source: Source