मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) के कथित पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने मोगा में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और तत्काल इस्तीफे की मांग की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरि सिंह खाई ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षा का पेपर लीक होना व्यवस्था की बड़ी नाकामी है। इस मौके पर क्षेत्र प्रभारी मालविका सूद ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों के सपनों से खिलवाड़ किया गया है और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बैनर-तख्तियाँ लेकर रोष दिखाया। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाया जाए। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विजय साथी और अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
Source: Source