मेरठ में जमीन के विवाद को लेकर एक भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पीड़ित अंकुर 5 मई से लापता था, जिसकी शिकायत उसकी बुआ ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस जांच में आरोपी उसका बड़ा भाई कपिल निकला। पूछताछ में कपिल ने गोली मारने के बाद शव को खेत में दफना देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव बरामद कर लिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। हत्या की सटीक वजह जानने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।
Source: Source