हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 11 हजार वोल्ट की बिजली केबल में फॉल्ट होने से आग लग गई। लगभग दो क्विंटल लकड़ी जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड ने 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। यह घटना महेंद्रगढ़-सतनाली रोड पर गांव खायरा की बनी के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आग लगने की यह पहली घटना है, जिसमें कुछ हरे पेड़ भी जल गए। नीचे से टूटा हुआ खंभा बदलने की मांग की गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस बिजली केबल में पहले भी दो से तीन बार फॉल्ट हो चुका है। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
Source: Source