अमृतसर के मजीठा में नगर निगम और नगर काउंसिल चुनावों के दौरान सियासी माहौल गरमा गया। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया अपनी पत्नी के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे। पुलिस ने उनकी गाड़ियों को पोलिंग सेंटर से दूर रोक दिया, जिसके बाद मजीठिया पैदल ही बूथ तक पहुंचे। पोलिंग बूथ के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थकों को देखकर मजीठिया नाराज हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि ये समर्थक बूथ के बाहर थे और उनके पास वहां वोट डालने का अधिकार नहीं था। मजीठिया ने पुलिस से उन्हें हटाने की मांग की और कहा कि इनमें मुख्यमंत्री का एक करीबी भी शामिल है। इसके बाद मजीठिया के समर्थकों और AAP समर्थकों के बीच तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सभी प्रदर्शनकारियों को बूथ से बाहर निकाला। मजीठिया ने अपना वोट डाला और आम आदमी पार्टी पर लोकतंत्र को कुचलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में लोकतंत्र और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
Source: Source