महासमुंद जिले के सरायपाली, सांकरा और बसना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक साथ छापामार कार्रवाई करते हुए 199.080 लीटर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों से 6 तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिनकी कुल बरामद शराब की कीमत 43,280 रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें और नकद रकम भी जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों में नितेश भारती, भरत भरद्वाज, भूमिसूता पात्रो, संतोषी ठाकुर, खिरमनी रात्रे और रमेश कुमार डडसेना शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Source: Source