बिलासपुर में एक रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से 1.04 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के रहने वाले आरोपियों से बैंक पासबुक और लेनदेन के रिकार्ड मिले हैं। आरोपियों के खाते में ठगी के 54 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर किए गए थे, जिसे मास्टर माइंड निकाल ले गए। पकड़े गए आरोपी पिता-पुत्र दो प्रतिशत कमीशन के चक्कर में अपना अकाउंट ठगों को दे दिया था। आरोपियों ने महिला को व्हाट्सएप मैसेज और वीडियो कॉल के संपर्क किया था। ठगों ने महिला को डराया कि उनका नाम किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद महिला को लगातार मानसिक दबाव में रखकर तथाकथित डिजिटल अरेस्ट किया गया। पुलिस ने आरोपियों को महाराष्ट्र के भंडारा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आरोपी नेमतउल्लाह मंसूरी ने 2 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराता था। पुलिस अब ऐसे खाताधारकों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई कर रही है।
Source: Source