जालंधर के हॉकी प्लेयर मनदीप सिंह को पंजाब सरकार ने महाराजा रणजीत सिंह खेल अवॉर्ड से सम्मानित किया। मनदीप सिंह ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि टीम इस समय बेंगलुरु के राष्ट्रीय कैंप में मेहनत कर रही है। खिलाड़ियों के सामने इस साल वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स और एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जैसे कई बड़े टूर्नामेंट हैं। मनदीप सिंह ने कहा कि टीम सिर्फ जीतने के इरादे से उतरेगी। दिन-रात चल रहे अभ्यास सत्रों में हर खिलाड़ी को अपनी जिम्मेदारी का पूरा अहसास है। मनदीप सिंह के पिता रविंदर सिंह ने कहा कि पूरे परिवार और गांव में दिवाली जैसा माहौल है। उन्होंने कहा कि इस बार पूरी टीम की तैयारी सिर्फ जीतने की है।
Source: Source