लुधियाना की खन्ना पुलिस ने मध्य प्रदेश से पंजाब लाई जा रही नशे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी पाई है। लगभग 1000 किलोमीटर का सफर तय कर पंजाब पहुंचे एक ट्रक में केलों की आड़ में छिपाई गई नशे की खेप बरामद हुई। ट्रक की तलाशी के दौरान 1.02 क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी गुरचरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस पूछताछ के जरिए पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच चल रहे अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के कई बड़े मगरमच्छों के नाम सामने आ सकते हैं। खन्ना पुलिस ने नशे के इस काले कारोबार में शामिल किसी भी दोषी को बख्शने से इनकार किया है। आरोपी पहले भी इसी तरीके से नशे की कई खेपें सप्लाई कर चुका है। पुलिस अधिकारी अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रहे हैं। नशे की यह बड़ी खेप किस सप्लायर या डीलर को सौंपी जानी थी, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जुटी हुई है।
Source: Source