मंडी जिले की हणौगी टनल के अंदर वाहन चालकों के बीच कहासुनी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि टनल में जाम के दौरान आगे निकलने की होड़ में यह विवाद शुरू हुआ। मामूली बहस ने देखते-देखते मारपीट का रूप ले लिया। वीडियो में कुछ लोग धक्कामुक्की करते और बीच-बचाव के प्रयास करते दिख रहे हैं। इस घटना से टनल में कुछ देर यातायात ठप रहा और वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों के समझाने पर बाद में स्थिति शांत हुई और ट्रैफिक सामान्य हुआ। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और विवाद से बचने की अपील की है।
Source: Source